विभागीय अधिकारी कार्यालय में बैठकर तीन घंटे फरियादियाें की सुने समस्याएं : डीएम
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में पेयजल, जल निकासी, इंटरलॉकिंग, सफाई व प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त रखें, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ टीम बनाकर मामलों का निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) पर जूम मीटिंग के निर्देशों की अवहेलना करने पर नाराजगी व्यक्त की और उनके वेतन रोकने तथा शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।









