मप्र से एमएसएमई के फार्मा उद्योग प्रतिनिधियों का दल हैदराबाद फार्मा सेज के अध्ययन दौरे पर हुआ रवाना
जनसम्पर्क अधिकारी राजेश बैन ने बताया कि इस दल में इन्दौर, पीथमपुर, मालनपुर, भोपाल, भिंड और देवास के लघु उद्यमी शामिल हैं। ये सभी प्रतिनिधि फार्मा निर्माण] पैकेजिंग, R&D और सप्लाई चेन से जुड़े उद्योगों से है। प्रतिनिधि हैदराबाद के फार्मा सेज में स्थित देश की अग्रणी कम्पनियों जैसे आWरबिंदो फार्मा लि., हेटेरो लैब्स लि. और यूजिया फार्मा तथा अन्य प्रमुख फार्मास्यूटिकल इकाइयों का भ्रमण करेंगे। उन्हें उद्योग विशेषज्ञों] उत्पादन प्रबंधकों और गुणवत्ता प्रमुखों से संवाद का अवसर मिलेगा जिससे वे तकनीकी हस्तांतरण]नवाचार सहयोग और विक्रेता विकास के नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करेंगे।









