राजगढ़ः कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मवासा काॅलोनी निवासी 43 वर्षीय भंवरलाल पुत्र शंकरलाल भिलाला ने कमरे में कुंदा से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था। घटना के दौरान उसके परिजन किसी काम को लेकर बाहर थे, लौटकर देखा तो वह फांसी के फंदा पर लटका मिला। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु कर दी है।









