पथ संचलन के साथ मनाया विजय दशमी उत्सव

मुख्य अतिथि सेवानिवृत आर.ए.सी. के कमाण्डेंट अजीत सिंह थे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जोधपुर प्रांत के प्रांत पर्यावरण संयोजक अंगद बिश्नोई ने संघ के शताब्दी वर्ष, उसके उद्धेश्य व कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक व उसकी विभिन्न इकाइयां राष्ट्र भक्ति को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता, जागरण, कुटुम्ब प्रबंधन के साथ एक सैनिक संगठन की तरह कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिना किसी जाति व वर्ग के भेदभाव के कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। काव्यगीत, बौद्धिक व प्रार्थना, ध्वज प्रणाम के आयोजन हुए।