बेशकीमती जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस ने किया 2 तस्करों गिरफ्तार

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई है, जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।

बरामद वन सम्पदा व प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।