साल के अंत तक हर ओर दिखेगी बरेली की चमक: एके शर्मा

मंत्री ने कहा कि बरेली में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं और वर्ष के अंत तक शहर में हर ओर चमक दिखाई देगी। उन्होंने मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी की टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से शहर का कायाकल्प हो रहा है।

नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि कुल 49.32 करोड़ की परियोजनाओं में 35.79 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का शिलान्यास और 3.41 करोड़ रुपये से 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, एनिमल बर्थ सेंटर समेत अन्य शहरी सुविधाएं शामिल हैं।