दिवाली पर हरोली अस्पताल में सफाई अभियान
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और त्योहारों के दौरान अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाए रखना था।सफाईकर्मी नेहा, संजय, प्रवेश, रेखा, निर्मला, शीला, गुरदेवी, सरोज, रिकी, रणजीत ने सेवाएं दी।
बीएमओ डॉ . शिंगारा सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं हैं।









