महिला से लूटपाट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि शिकायतकर्ता इंद्राज कॉलोनी, बावाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 3 अक्टूबर को कुछ लोगों ने उसका एटीएम कार्ड जबरन बदल लिया और उसके खाते से 60,000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करते हुए आरोपितों के दिल्ली से हरियाणा तक के रूट को ट्रेस किया। लगातार तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपितों को हिसार जिले के राजठल गांव से दबोचा गया।पूछताछ में आरोपित बिट्टू ने अपने साथियों शिशपाल और तीसरे फरार आरोपित टिंकू के साथ लूटपाट की साजिश कबूल की। पुलिस अब टिंकू की तलाश में छापेमारी कर रही है।