बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाना लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या का प्रयास है: बाबूलाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए हैं। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या कहलायेगी।









