धमतरी : भाजपा की जिला स्तरीय योजना बैठक में आगामी योजना पर हुई चर्चा
यह यात्रा आमदी से शुरू होकर के धमतरी गांधी मैदान तक पहुंचेगी। इस बीच अनेक ग्रामों में स्वागत और सभा भी होगी। भाजपा सरकार ने 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया है। इस दिन देशभर में रन फार यूनिटी, एकता शपथ और राष्ट्रीय एकता परेड जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा एवं श्रवण मरकाम ने बैठक को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम की योजना बनाई गई। इस योजना बैठक में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित हुए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।









