तहसील परिसर के बहुरेंगें दिन, खाली भूमि में विकसित होगी पार्किंग

इस संबंध में नगर निगम, एचआरडीए एवं अधिवक्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्किंग स्थल निर्माण से प्रभावित होने वाले अधिवक्ताओं के चैंबर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए सेन्ट्रलाइज शौचालय व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए ताकि परिसर की सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने निर्माणाधीन शौचालय को शीघ्र पूरा करने को कहा।तहसील परिसर और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सब-रजिस्ट्रार नंद किशोर लोहिया, तहसीलदार सचिन कुमार और अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।