बलरामपुर : बिहान योजना से श्यामबाई बनी लखपति दीदी

श्यामबाई का जीवन पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष में बीत रहा था। उनके परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था और परिस्थितियां बेहद कठिन थी। इसी बीच उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस योजना से जुड़ने का निर्णय लिया, जो उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

बिहान योजना के अंतर्गत श्यामबाई ने किराना दुकान की शुरूआत की। कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से उनकी दुकान अच्छा खासा चलने लगा। श्यामबाई के प्रयास और बिहान योजना की सहायता से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। आज श्यामबाई की सालाना बचत एक लाख दस हजार रुपए तक पहुंच गई है, जहां लखपति दीदी बन आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के द्वारा संचालित योजनाएं समाज में बदलाव लाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती हैं। हम सब को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेना चाहिए। जिससे हम अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें। श्यामबाई की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। बिहान योजना से जुड़कर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की हैं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल बना रही हैैं।