शरद पूर्णिमा के अवसर पर विहित के अवध प्रान्त मंत्री ने की संगठन के पदाधिकारी के साथ पूजा अर्चना

सोमवार को विजय प्रताप ने शिव की नगरी लोधेश्वर पहुंचकर भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया। अर्चक अखिल तिवारी ने विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया। कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिला मंत्री राहुल कुमार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा गोलू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।