हेरिटेज निगम ने 19 और 20 अक्टूबर को सफाई कर्मियों का अवकाश किया निरस्त
मुख्यालय पर तैनात रहेगी 18 सदस्यीय सफाई टीम
वहीं, निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में लोग खरीदारी और रोशनी देखने के लिए आ रहे है। ऐसे में बाजारों में विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक सेंट्रल टीम को भी तैनात किया है। जो कि किसी भी परेशानी पर तुरंत समाधान करेगी। टीम उपायुक्त स्वास्थ्य के निर्देशन में फील्ड में कोई भी समस्या के निस्तारण के लिए कार्य करेगी।
बाजारों से हटाए जा रहे ओपन कचरा डिपो, आमजन को किया का रहा जागरूक
वहीं, प्रमुख बाजारों से ओपन कचरा डिपो को भी आमजन के सहयोग से हटाया जा रहा है। आदर्श नगर जोन में घाटगेट बाजार में जोन उपायुक्त राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी समय से बने मच्छी मार्केट ओपन कचरा डिपो को खत्म किया गया। इस दौरान जागरूक नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। परकोटे क्षेत्र में एक दिन में 17 जगह से ओपन डिपो खत्म किए जा चुके है। वहीं पिछले सात दिन में सभी जोन से 40 से ज्यादा ओपन कचरा डिपो खत्म किए गए है।









