सिरसा: बरसात से मंडियों में खुले में पड़ा धान भीगा

मात्र 3700 क्विंटल धान का उठान हुआ है। इसके चलते खुले आसमान तले पड़ा हजारों क्विंटल धान मंडी में भीगने से किसान मजदूर और व्यापारियों को नुकसान हुआ है।

उधर, डबवाली के तहसीलदार ने क्षेत्र के गांवोंं बरसात से खराब हुई फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार को बताया कि दो दिन पूर्व तेज आंधी के साथ हुई बरसात से फसलें खराब हो गई हैं, इसका किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। किसान नेता राकेश फोगडिय़ा ने बताया कि तहसीलदार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बरसात से खराब हुई फसलों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि धान की फसल जमीन पर बिछ गई है और इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों ने कहा कि नरमा-कपास पहले ही खराब हो चुका है और अब बची हुई धान की फसल भी बरसात व आंधी की भेंट चढ गई है।