आगामी चौबीस घंटे के दौरान उप्र के 56 जिलों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उप्र मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ,कन्नौज, हरदोई, फरूख्खाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद के आस—पास जिलों में मेघगर्जना के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
इसी तरह सोनभद्र, मिर्जापुर,चन्दौली, प्रयागराज, संतरविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, महोबा, बांदा कौशाम्बी,हमीरपुर,फतेहपुर, रायबरेली,अमेठी, ललितपुर, झांसी, आगरा,मैनपुरी, इटाह, हाथरस, मथुरा, कासगंज,महराजगंज,सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, आजमगढ़,मऊ,संतकबीर नगर,बस्ती, कुशीनगर, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी, बरेली,पीलीभीत, रामपुर,अलीगढ़, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर,बुलन्दशहर, हापुड़, अमरोहा, गजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, शामली, सहारनपुर,मुज्जफर नगर में भी बारिश होने की संभावना है।









