बेकाबू हाेकर पुलिया से गिरा टैंकर, चालक-परिचालक की मौत

अफजलगढ़ थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि अफजलगढ़-काशीपुर मार्ग पर रहमान टाइल्स के मोड़ पर रविवार तड़के गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सत्यपाल और परिचालक रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई। दाेनाें मृतक रामपुर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पाया कि चालक और परिचालक दोनों काशीपुर से हरिद्वार की ओर टैंकर में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लेकर जा रहे थे, जैसे ही टैंकर रहमान टाइल्स के पास मोड़ पर पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।————