रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे खूंटी, समाज के लोगों ने किया स्वागत

रौनियार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता रविवार को खूंटी पहुंचे। खूंटी आगमन पर समाज के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रौनियार समाज खूंटी के जिला अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने समाज की एकता, प्रगति और उत्थान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिला एवं युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।स्वागत कार्यक्रम में समाज के सचिव अशोक गुप्ता, उमा बाबू, मनोज कुमार गुप्ता, बिक्की गुप्ता, भारत गुप्ता, दिलीप गुप्ता (रनिया ब्लॉक), दिलीप कुमार गुप्ता (लॉबिन बागान) सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।