पुलिस ने पटाखा बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बुधवार को बताया कि सात अक्टूबर की बीती रात थाना कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम गुरेह अंतर्गत एक खेत में बने कमरे में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध पटाखा निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान बिसंडा थाना के हस्तम निवासी अवधेश वर्मा और खुरहण्ड निवासी मोनू सेन को गिरफ्तार किया गया है। अवैध पटाखा फैक्टरी से भारी मात्रा में बनी आतिशबाजी और पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की गई है।









