नक्सली कमांडर ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में कक्ष में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के समक्ष नक्सलियों ने सरेंडर किया। यह सरेंडर चतरा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नक्सली कुणाल को सरेंडर कर मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एसपी की बातों से सहमत होकर नक्सलियों ने हथियार डालने का मन बनाया। नक्सलियों ने अपने हथियार एक एसएलआर, एक सेमी राइफल और लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस भी सरेंडर किया है। झारखंड सरकार के सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्सलियों के परिजनों को चेक भी सौंपा गया।