प्रधानमंत्री के भाई पंकज मोदी ने भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन

उनके मंदिर पहुंचने पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया और भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। मंदिर में दर्शनों के पश्चात पंकज मोदी और उनके साथ आए अतिथियों ने (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यात्रा विषयक चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल भी मौजूद रहे।