पानीपत: महर्षि वाल्मीकि ने समाज को त्याग और समानता का संदेश दिया: प्रमोद विज

उन्होंने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना कर मानवता के मार्ग को प्रकाशित किया। आज के समय में हमें उनके दिखाए आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंदिर समाज के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा, जहां लोग आकर महर्षि के उपदेशों को याद करेंगे। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा शहर के विकास में अहम भूमिका निभाई है। नगर निगम स्तर पर समाज की सभी सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का काम करेगा।

डीएसपी राजवीर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह सिखाता है कि इंसान अपने कर्मों से महान बनता है। उन्होंने लोगों से समाज में शांति, सहयोग बनाए रखने के बारे में बताया। राधे राधे महाराज, आचार्य नरेशानंद महाराज, कमल अरोड़ा, अशोक कटारिया, गया प्रसाद, मुकेश, सूर्या, प्राण रत्नाकार, सन्नी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।