पानीपत में बस की टक्कर से इनोवा सवार आठ घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा कार काफी दूर जाकर रुकी। जिस कारण सभी आठ लोग घायल हो गए। टक्कर से इनोवा का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संजय कुमार ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। तथा बस को हिरासत में लेकर इसराना थाने ले गई है। पुलिस ने संजय कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।