पलामू किले में यज्ञ का चेरो आदिवासी समाज ने किया विरोध
बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह चेरो ने की। बैठक में चेरो समाज के बुद्धिजीवी, सामाजिक प्रतिनिधि और समुदाय के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पलामू किला जतरा में प्रस्तावित यज्ञ आदिवासी रूढ़ी परम्परा के विरुद्ध है और हिंदूवादी संगठनों का एक षड्यंत्र है। इससे आदिवासी धरोहर पर यज्ञ के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाकर और असंवैधानिक तरीके से भूमि पर कब्जा करने का प्रयास है।
चेरो आदिवासी संगठन किसी भी धर्म का विरोधी नहीं है पर अपनी आदिवासियत और धरोहरों से छेड़छाड़ एवं रूढ़िवादी व्यवस्था के साथ के विपरीत कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया जाएगा। इन संगठनों ने जिला प्रशासन से यज्ञ को स्थानांतरित करने की मांग की है।









