डेंगू का लार्वा मिलने पर चार सोसाइटियों को नोटिस

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव के साथ ही निरीक्षण भी नियमित रूप से चल रहा है। मच्छरों के लार्वा और जल भराव पर चार सोसाइटियों को नोटिस मलेरिया विभाग ने दिया है। सोमवार और मंगलवार को कई सोसाइटियों का निरीक्षण किया गया। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा, सेक्टर-41 स्थित पीजी, सेक्टर-75 के एम्स गोल्फ व्यू और सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाशे सोसाइटी एओए को नोटिस जारी किया गया। इन स्थानों पर जलभराव और मच्छरों के लार्वा मिले। सात दिनों में इन्हें जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।