निदेशक ने एनटीपीसी का किया निरीक्षण
कुमार ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें संचालन में उच्च स्तर की दक्षता, सुरक्षा और उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के पश्चात उन्होंने प्रशासनिक भवन (उदगम) परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
इसके बाद उन्होंने संचालन, परियोजना, टीएस और सेवा विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें कार्यकुशलता, सुरक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने पर बल दिया गया। कुमार ने एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन और युवा अधिकारियों से संवाद किया, उनके योगदान की सराहना की और नवाचार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।









