मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नावाडीह के अष्टभुजी मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में दान पेटी को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पहाड़ी के नीचेे मेन गेट और पहाड़ी की चोटी में अष्टभुजी मंदिर के बरामदे में रखी दान पेटी को तोड़कर चढ़ावे में आए पैसे की चोरी कर ली गई थी। इसी मामले को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को सूचना दी थी।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच पड़ताल के क्रम में तीन नाबालिग लड़कों का नाम सामने आया। पूछताछ करने के बाद उन्होंने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर दान पेटी को तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और क्षतिग्रस्त दान पेटी को जंगल से बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने पूर्व में भी मंदिर में लगी दान पेटी से चोरी की थी। उन्होंने कहा कि नाबालिग पॉकेट खर्चा निकालने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस घटनास्थल से चोरी में प्रयुक्त सभी सामानों को जब्त कर लिया है।









