चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
उसके पास से लगभग 24 चोरी की गई बैटरियां बरामद की गई हैं। पिछले कुछ दिनों से इन टावरों में लगी दर्जनों बैटरियां रहस्यमय तरीके से गायब हो रही थीं। आरोप है कि चोर गिरोह रात में ताला तोड़कर बैटरियां निकाल ले जाता था, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
इन घटनाओं के कारण मोबाइल नेटवर्क सेवा बार-बार बाधित हो रही थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुवा थाना पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। साथ ही उन्होंने मोबाइल टावरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई यह चोरी न केवल आर्थिक नुकसान का मामला है, बल्कि संचार व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। गुवा पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की लहर दौड़ गई है।









