रायगढ़ : बनाई कोल ब्लॉक के भू अर्जन निरस्त करने की मांग काे लेकर ग्रामीणाें ने कलेक्टर काे साैंपा ज्ञापन

बनाई कोल ब्लॉक के लिये शासन द्वारा किये जाने वाले भू अर्जन के विरुद्ध भी आज सोमवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पंहुच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्हाेंने पिछले 10वर्षो से जमीन लेने के बाद भी एनटीपीसी व जेएसडबल्यू के भू अर्जन को निरस्त करने व अन्य कंपनी को भी नहीं देने की मांग की है l ग्राम पंचायत नूनदरहा के ग्रामीणों ने दिये ज्ञापन में कहा है कि बनाई कोल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूनदरहा में कोल ब्लॉक के लिये भू अर्जन लगाया गया है l क्षेत्र के किसान जिंदल पॉवर लिमिटेड सहित अन्य किसी कंपनी को भी नहीं देने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया है l कलेक्टर से उन्होंने भू अर्जन निरस्त करने की मांग की है l