विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग
किसानों की मटर मसूर चना और दलहन की शत प्रतिशत बुवाई हो गई है सभी किसानों जिनके पास अधिक जमीन या कम जमीन है सभी किसान परेशान हैं और काफी दुखी है उन किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा दिया जाये क्योंकि नब्बे प्रतिशत किसानों का नुकसान हुआ है। साथ ही साथ धान की फसल पकी हुई खड़ी है उसकी हार्वेस्टिंग नहीं हो पा रही है। इसका सर्वे करवाते हुये इन किसानों को मुआवजा दिलवाया जाये। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र के जरिए कहा कि अनुरोध करते हैं कि किसानों की मुआवजा धन राशि बढ़ाई जाये। आपकी सरकार और आप स्वयं किसानों को सर्वोपरि रखते हैं। इनका मुआवजा बढ़ने से किसान बीज की लागत निकल सके। इस पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री प्रदेश के मुख्य सचिव लखनऊ, आयुक्त झांसी मंडल झांसी, जिलाधिकारी जालौन को सूचनार्थ आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की है।









