मप्रः समर्थन मूल्य पर कोदो के उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा जिले में किसानों के पंजीयन के लिए 21 सेवा सहकारी समितियों में 21 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि कोदो के उपार्जन के लिए तहसील गुढ़ में गुढ़, तहसील जवा में भुनगांव और डभौरा, तहसील त्योंथर में सोहरवा तथा कटरा और तहसील सिरमौर में बैकुंठपुर व सिरमौर को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील सेमरिया में भमरा, सेमरिया एवं बीड़ा, तहसील मनगवां में गढ़, गंगेव, बांस, मनगवां एवं कंदैला को केन्द्र बनाया गया है। तहसील रायपुर कर्चुलियान में व्यौहरा तथा रायपुर कर्चुलियान एवं तहसील हुजूर में बहुरीबांध, कृषि उपज मण्डी करहिया, गोविंदगढ़ तथा बांसा में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।