जौनपुर के केशरी सोनू ने जीती 51 हजार की इनामी राशि

दंगल का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और समाजसेवी सुनील शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। मुकाबलों में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा देखने को मिला। हरियाणा की सोनम ने लखनऊ की सरिता को पटखनी देकर इनामी कुश्ती अपने नाम की, जबकि वाराणसी की कोमल ने गोंडा की रानी को ढाक दांव से चित किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह और नीलकांत पांडेय ने किया। निर्णायक की भूमिका में पृथ्वीराज सिंह और अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे। अन्य प्रमुख पहलवानों में गुलराज सिंह, मंगलेश्वर मिश्रा, संजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरिश सिंह, अभय सिंह, गंगाधर सिंह, राजेश पांडेय, सुशांत सिंह शामिल थे।