टेट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरना होगा क्योंकि इन दो दिनों में आने वाले आवेदनों पर किसी भी अभ्यर्थी को गलती सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (नॉन-मेडिकल), लैंग्वेज टीचर, टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल), पंजाबी और उर्दू विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी स्पेशल एजुकेटर (प्री प्राइमरी टू कक्षा पांच) और स्पेशल एजुकेटर (कक्षा छह से 12वीं) के लिए आवेदन कर सकेंगे।