दलाई लामा ने शांति नोबेल विजेता मारिया कोरिनो को भेजा बधाई पत्र
उन्होंने लिखा कि लोगों को एक साझा उद्देश्य के लिए एकजुट करने के आपके कार्य में आप इस आशा का प्रतीक हैं कि शांति और सद्भाव प्राप्त किया जा सकता है। पत्र के अंत में धर्मगुरु ने उनके लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
गौरतलब है कि इस वर्ष मारिया कोरिनो को वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके दृढ़ प्रयासों और एक शांतिपूर्ण, समतामूलक समाज के निर्माण के उनके दृढ़ संकल्प के लिए शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि धर्मगुरु दलाई लामा को भी 10 दिसम्बर 1989 को शांति का नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।









