जांजगीर चांपा : मोहगांव में जुआ खेलते छह जुआड़ी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जुआ सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना सारागांव पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई कर आज जुआड़ियों को पकड़ा गया। आरोपिताें के विरुद्ध विधिवत धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपिताें में शेखर चंदेल (उम्र 45 वर्ष), रघुराज सिंह सूर्यवंशी (उम्र 45 साल), संजय सूर्यवंशी (उम्र 45 साल), गोविंद यादव (उम्र 35 साल), जगदीश सूर्यवंशी (उम्र 55 साल), गाधी लाल सूर्यवंशी (उम्र 55 साल) सभी मोहगांव थाना सारागांव के निवासी हैं।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव सुभाष चौबे, एएसआई केके कोशले, आरक्षक दीपक ठाकुर, जय किशन, ईश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।









