सोलर प्लांट लगाने से बिजली बिल हुआ शून्य
सौर ऊर्जा से अब उनका घर पूर्णतः आत्मनिर्भर बन गया है और जून से अगस्त 2025 तक उनका बिजली बिल ऋणात्मक (शून्य से भी कम) आया है। योजना के अंतर्गत उन्हें सब्सिडी प्राप्त हुई तथा बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी दिया गया। दुबे ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 3,500 से 5,000 रुपये तक आता था, जो अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।









