इंडियन ऑयल ने की रामगढ़ में घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा शुरू

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अन्य गैस की तुलना में सस्ती है जिससे लोगों को दिन प्रतिदिन की खर्चे में बचत होगी। घर घर में कनेक्शन के अलावा पाइप्ड नेचुरल गैस कमर्शियल प्रयोग जैसे होटलों एंड रेस्टोरेंटों के लिए भी काफी किफायती एवं सुविधाजनक है।

होटलों एवं रेस्टोरेंट के लिए एक किफायती कदम

पाइप्ड नेचुरल गैस कमर्शियल होटलों एवं रेस्टोरेंटों के लिए ओर भी ज्यादा सुविधाजनक एवं किफायती है। क्योंकि होटलों एंड रेस्टोरेंटों में ज्यादा मात्रा में गैस का प्रयोग किया जाता है। ज्यादा गैस सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है तो उनके लिए जहां गैस के प्रयोग में पैसे को बचत के साथ साथ अन्य कई सुविधाएं मिलती है।

रामगढ़ के रॉयल तड़का रेस्टोरेंट में पहला पाइप्ड नेचुरल का कनेक्शन कमर्शियल रेस्टोरेंट में शुरू किया गया।

संस्थान के मालिक ने बताया कि यह लगभग हमे 5-15प्रतिशत के गैस के खर्चे को कम करेगा।