दारफुर नरसंहार : आईसीसी ने पहले मिलिशिया नेता को युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया
अदालत ने कहा कि सजा की अवधि बाद में निर्धारित की जाएगी, जिसके लिए अलग से सुनवाई होगी। यह मामला 2005 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आईसीसी को सौंपा था, जो सूडान से जुड़ा यह पहला और एकमात्र मुकदमा है, जिससे यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय न्याय के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
गौरतलब है कि अभी भी सूडान के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति ओमर अल-बशीर भी शामिल हैं, जिन पर जनसंहार के आरोप हैं।









