अवैध काटी जा रही दो कालोनियों को एचआरडीए ने किया सील

एचआरडीए ने रुड़की तहसील क्षेत्र में दो कॉलोनी सील की। जिसमें लक्सर रोड लंढोरा इंडियन आयल पेट्रोल पम्प के पास आसिफ, अकरम व उदय सिंह पुंडीर की लगभग 15-16 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं, पतंजलि योगपीठ के पीछे सुरक्षा एन्क्लेव कॉलोनी के नजदीक में ऋषिपाल जैन, संजय गुप्ता, बलचंद गोयल, शांतरशाह बहादुरपुर सैनी की लगभग 5-6 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।

एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि बिना अप्रूव्ड कॉलोनी में फ्रॉड होने की आशंका रहती है।