विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बारबाडोस में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
देवनानी राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की भी जानकारी इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में देंगे। देवनानी लंदन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे। देवनानी मुख्यालय के अधिकारीगण से विचार विमर्श करेंगे और लंदन में भारतीय समुदाय व सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। देवनानी के साथ प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी गए हैं।
इससे पूर्व गुरुवार को देवनानी ने राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल और मुख्यमंत्री को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 68 वे सम्मेलन की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से राज्य के विभिन्न विषयों और संसदीय संघ सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की।









