दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने विजय कुमार मल्होत्रा को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्रद्धेय मल्होत्रा जी दिल्ली की राजनीति के ध्रुव तारे थे, जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सत्यनिष्ठा और सादगी को अपने जीवन का आधार बनाया। पांच बार सांसद, दो बार विधायक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को सशक्त नींव प्रदान की। उन्होने कहा कि शिक्षा, विकास और संगठन के लिए प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का विजन आज भी दिल्ली के हर कोने में दिखता है। चाहे कॉलेज हों, स्कूल हों, या नीति निर्माण, मल्होत्रा जी की छाप हर जगह है। आज दिल्ली को उनकी कमी खल रही है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सेवा और सिद्धांतों के प्रति अटल निष्ठा ही सच्ची विरासत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों एवं कार्यकताओं को यह दुख सहने की शक्ति दें।