पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद, हत्या का आरोप

वहीं रविवार की सुबह आसपास के ग्रामीण जब जंगल की ओर अपने मवेशियों को चराने जा रहे थे तो उन्हें जंगल स्थित एक पेड़ से लटका शव दिखाई पड़ा।

इधर मृतक के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस इस घटना में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द पकड़े।

शव मिलने की खबर मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।