उपभोक्ता एक क्लिक में देख सकेंगे कि जीएसटी के नए दरों से किन वस्तुओं के दाम कम हुए
कैसे करें जारी पोर्टल का उपयाेग
सबसे पहले वेबसाइट (http: savingwithgst.in) पर जाकर ‘एक्सप्लोर प्रोडक्टस’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद पेज नीचे की ओर स्क्रॉल होगा, जहां वस्तुओं की अलग-अलग श्रेणियां दिखाई देंगी। इन श्रेणियों में जाकर वस्तुओं का चुनाव कर ‘शॉपिंग कार्ट’ में जोड़ें और व्यू कार्ट पर क्लिक करें। इससे नया पेज खुल जाएगा और आपके द्वारा चुनी गईं वस्तुओं की सूची और उनके दाम दिखाई देंगे। नीचे की ओर वैट और जीएसटी के आधार पर कितना कर देय होगा, इसकी जानकारी मिलेगी। अंत में नई जीएसटी प्रणाली के तहत उपभोक्ता को कुल कितनी बचत होगी वह राशि दिखाई देगी।









