कांग्रेस ने बलरामपुर जिले से शुरू किया वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं की जानकारी दी और शपथ पत्र भरवाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा और मतदाता सूचियों में एक ही मकान नंबर पर कई नाम दर्ज किए गए हैं।

सभा में जारिता लैतफलांग ने कहा कि यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है और समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो चुनाव की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठेंगे।

इस मौके पर केपी सिंहदेव, डॉ. प्रीतम राम, सुनील सिंह और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। अभियान के तहत बलरामपुर जिले से 2000 से अधिक शपथ पत्र एकत्र किए गए। यह अभियान सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर संभागों में सबसे पहले बलरामपुर से शुरू हुआ है।