सिरसा: कांग्रेस ने दिया धरना, पूरन कुमार केस में निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एडीजीपी के परिवार के साथ अन्याय न हो और इस मामले की बारीकी से जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए। जो भी अधिकारी इस मामले में आरोपी हैं, उनके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत पर दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान पर संतोष बैनीवाल ने कहा कि चौ. देवीलाल के वंशज ऐसा बोलते हैं तो ये गलत बात है। इस प्रकार के मुद्दे पर बोलने से पूर्व सोचना चाहिए। इस मामले में पार्टी जो आगामी आदेश देगी, उस पर अमल किया जाएगा।