समाजवादी पार्टी के विधान परिषद प्रत्याशियों के मुकाबले कांग्रेस ने उतारे स्नातक व शिक्षक चुनावों में अपने प्रत्याशी
वाराणसी में शिक्षक नेताओं की माने तो समाजवादी पार्टी के विधान परिषद शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और कांग्रेस के प्रत्याशी संजय प्रियदर्शी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। राजनीतिक क्षेत्र में दोनों नेताओं के अनुभवों को ठीक-ठाक आंका जाता है। फिर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी का हर चुनाव में बोलबाला रहता है, जिसका सभी शिक्षक नेताओं को इंतजार है।









