भाजपा नेता अर्जुन हेमला के खिलाफ कांग्रेस ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

बीजापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर के नेतृत्व में दर्ज शिकायत में मांग की गई है, कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। लालू राठौर ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से समाज में अशांति फैलाने का काम करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जय कुमार नायर, आर वेणुगोपाल राव, प्रवीण डोंगरे, कलाम ख़ान, संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, जगबधु मांझी, दिनेश पुजारी, प्रवीण उद्दे, जितेंद्र कुमार हेमला, पुरुषोत्तम खत्री, राजू गांधी, कल्याण सिंग, राजीव सिंह, गिरधारी लाल राठी, बाबूलाल राठी, महेश खत्री, इद्रीश ख़ान, नेहरू बघेल, रमेश यालम, महिला कांग्रेस की शेख रजिया, गीता कमल, पार्षद बबीता झाड़ी, संजना चौहान, पूनम भगत, माधुरी जुमार और पुष्पा गोसाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।