पन्नाः नगर परिषद अध्यक्ष को गोली मारी, गम्भीर हालत मे सतना रेफर

जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष पति ललित गुप्ता शरीफ ढाबा के पास पन्ना रोड मे अपने मकान पर काम कराने जा रहे थे तभी युवक आकाश साहू निवासी नंदया जिला छतरपुर ने कार मे बैठे ललित गुप्ता पर गोली चला दी जो उनकी कनपटी पर लगी। घायल अवस्था मे ही उन्होंने आरोपी युवक की पिस्टल छीन ली और उपस्थित लोगों ने अस्पताल मे भर्ती कराया। आरोपी युवक मौंके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश मे पुलिस जुट गई है। बताया गया कि आरोपी युवक कुछ दिनों से एक स्थानीय लॉज मे ठहरा हुआ था।

उपरोक्त मामले मे टीआई थाना देवेंद्रनगर आर. ए. सोनकर से जब चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी की पिस्टल बरामद कर ली गई है और फरियादी के बताये अनुसार आरोपी आकाश साहू निवासी नंदया जिला छतरपुर के विरूद्ध धारा 307, 25/27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश मे पुलिस लगी हुई है पुलिस हर पहलू की बारीकी की जांच करेगी कि आखिर आरोपी ने गोली क्यों मारी। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उक्त घटना को लेकर देवेंद्रनगर मे दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।