मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने संदेश में लिखा देश की स्वतंत्रता के लिए जीवन समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नायक का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।