छठ पूजा पर माता का जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे लोग
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान कलाकारों ने हिंदी व भोजपुरी भाषा पर छठ से जुड़े एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम से जोड़े रखा। श्रद्धालु भी छठी मईया के लोक गीतों पर खूब झूमे। मौके पर अमित सिंह, सचिन सिंह, पंकज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।









